Pohri news: बड़ी खबर :हर्ष फायर मे छत के छज्जे पर बैठी महिला क़ो गोली लगी, गंभीर रूप से घायल

पोहरी:खबर पोहरी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बमरा से है। शादी समारोह मे आज रात बारात मे हर्ष फायर किये गये। वही गॉव की एक महिला अपने घर की छत पर बैठ कर बारात देख रही थी। इसी दौरान महिला क़ो गोली लग गई।

ज्ञात जानकारी के अनुसार महिला रूबी पत्नी राजेश यादव को रात में लगभग 12 बजे बारात में किसी अज्ञात बारातियों में से हर्ष फायर कर दिया जिसमें  गोली रूवी यादव के पैर के घुटने और हाथ मे जा लगी महिला गंभीररूप से घायल हो गई। जहाँ आनन फानन मे गंभीर हालत में परिजन देर रात शिवपुरी अस्पताल लेकर पहुचे डॉक्टरों ने  महिला की गंभीर हालत क़ो देखते हुए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रैफर कर दिया अभी महिला   उपचार जारी हैं।

Share this:

Leave a Reply