अशोकनगर। श्री हरि भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री परशुराम जयंती अशोकनगर में उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर के श्री परशुराम मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
शोभायात्रा में सर्वधर्म सौहार्द की मिसाल देखने को मिली । दरअसल सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई इस शोभा यात्रा में अन्य सभी धर्मों के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में राज्य मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव, सांसद डॉ. केपी यादव, विधायक जजपाल सिंह जज्जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
युवाओं में इस चल समारोह के दौरान खासा उत्साह देखा गया। एक ओर जहां जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत और पुष्प वर्षा की गई वहीं दूसरी ओर लोगों ने पालकी की जगह जगह आरती उतार कर धर्म लाभ लिया।
दरअसल कोरोना काल के चलते बीते 2 वर्षों में परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा नहीं निकल पाई थी। लेकिन इस मर्तबा निकली शोभा यात्रा ऐतिहासिक रही।
You must log in to post a comment.