बैराड़-भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के कोप रूपी अभिमान को चूर चूर किया :पं. विजय कटारे

बैराड़। खबर बैराड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोवर्धन में मातादीन रमेश चंद्र ओझा परिवार द्वारा कथा व्यास आचार्य विजय कटारे  के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ  कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा व्यास अजय कटारे ने पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं मैं माखन चोरी कालिया मर्दन अघासुर वध का वर्णन करते हुए श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजा कराए जाने की कथा उपस्थित श्रोताओं को सुनाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ही गिरिराज जी का रूप थे ,

उन्होंने गोवर्धन पूजा कराने के लिए ब्रज वासियों को मनाया जब बृजवासी गोवर्धन पूजा करने लगे तब इंद्र ने कुपित होकर ब्रज पर अभिमान के कारण आंधी सहित मूसला धार बारिश प्रारंभ कर दी जिससे ब्रजवासी घबराकर श्री कृष्ण से सहायता मांगने लगे तब भगवान कृष्ण ने उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर ब्रज वासियों की रक्षा कर इंद्र के घमंड को चूर चूर कर दिया।

मनुष्य को कभी जीवन में अपने धनबल बाहुबल पर अभिमान नहीं करना चाहिए।

यजमान परिवार द्वारा 56 भोग लगाकर मधुर भजनों के साथ कथा का आनंद लिया।

Share this:

Leave a Reply