![](https://i0.wp.com/bharatsamachaar.com/wp-content/uploads/2022/04/images-1-9.jpeg?resize=701%2C438&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharatsamachaar.com/wp-content/uploads/2022/04/images-1-9.jpeg?resize=701%2C438&ssl=1)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल की खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक अथवा उसके परिसर के सदस्य बालक अथवा बालिकाओं ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित होने पर 10 हजार, संभागीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित होने 25 हजार तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित होने पर 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाएगी।
हितलाभ प्रदाय करने हेतु पदाभिहित अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा शहरी क्षेत्र हेतु नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी है। निकाय क्षेत्रान्तर्गत मण्डल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्य इस योजना में हितलाभ प्रदान करने के लिए आवेदन कर सकते है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण मण्डल की खिलाडी प्रोत्साहन योजना का लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिक अथवा उसके परिसर के सदस्य प्राप्त कर सकते है, जिन्होंने जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए है।
अधिक जानकारी के लिए शहरी क्षेत्र में पंजीकृत सदस्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अथवा कार्यालय कलेक्टर(शहरी विकास) जिला शिवपुरी के कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।