


शिवपुरी-मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम उमरीकला में स्व सहायता समूह की महिलाओं से चाय पर चर्चा की। उन्होंने समूह की महिलाओं से एक-एक कर उनका परिचय लिया। इसके बाद महिलाओं से उनके आत्मनिर्भर बनने की कहानी भी सुनी कि आज किस प्रकार स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं अपनी छोटी-छोटी बचत से अपना काम कर रही हैं।महिलाओं ने अपनी कुछ समस्याएं भी बताई, जिनका निराकरण और महिलाओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज गांव की महिलाएं भी आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रही हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है। इसी प्रकार महिलाएं पूरी लगन से अपना काम करें और आगे बढ़े। इसमें परिवार के पुरुष भी उन्हें पूरा सहयोग करें।
You must log in to post a comment.