UP news-योगी की दूसरी पारी में क्या केशव प्रसाद मौर्य फिर बनेंगे डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम के लिए प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य और ब्रजेश पाठक के नाम की भी चर्चा मे

File photo

लखनऊ-उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। हालांकि इस शानदार जीत के बाद भी योगी की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे केशव प्रसाद मौर्य चुनाव में पराजित हो गए हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या योगी अपनी दूसरी पारी में भी केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाएंगे या फिर किसी दूसरे चेहरे पर दाव लगाया जाएगा। श्री मौर्य यूपी में भाजपा के सबसे बड़े ओबीसी चेहरे हैं। डिप्टी सीएम पद के लिए प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के नाम की चर्चा भी जोरों पर है। यूपी में फिर से सत्ता में वापिसी का श्रेय स्वतंत्र देव सिंह को भी जाता है और उप मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा उन्हें उनकी मेहनत का रिवॉर्ड भी दे सकती है।अब उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नामों को लेकर उत्तरप्रदेश मेंं चर्चाएं तेज हो गई हैं। कप्तान तय है और अब चर्चा टीम योगी पर केन्द्रित है। केबिनेट की तस्वीर में नए कलेवर और पुराने तेवर दोनों नजर आ सकते हैं। डिप्टी सीएम पद के लिए केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह के अलावा बेबी रानी मौर्य के नाम की भी चर्चा है। डिप्टी सीएम पद के जरिए महिला को भाजपा प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व दे सकती है। उनकी ताजपोशी से भाजपा एक तीन से दो निशाने साध सकती है। बेबी रानी मौर्य उत्तरप्रदेश भाजपा का बड़ा महिला चेहरा हैं और वह उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। डिप्टी सीएम पद के लिए दिनेश शर्मा की छुट्टी तय मानी जा रही है और दूसरे ब्राह्मण चेहरे के रूप में ब्रजेश पाठक की डिप्टी सीएम पद पर एंट्री हो सकती है। जहां तक मंत्रिमंडल का सवाल है, कन्नौज से विधायक असीम अरूण, बलिया से विधायक दयाशंकर सिंह, नोयडा से विधायक पंकज सिंह को केबिनेट में जगह मिल सकती है। पिछली केबिनेट के चेहरे सिद्धार्थ नाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा की भी वापिसी तय मानी जा रही है।

Share this:

Leave a Reply