SHIVPURI NEWS-जल प्रलय मे देवदूत बनकर आई हिन्द की सेना

शिवपुरी मे आई जल प्रलय से आम जीवन खतरे मे था हिन्द की सेना ने देवदूत बनकर लोगों की जान बचाई सेना के अलावा बयुसेना NDRF और SDRD ने भी बहुत कठिन समय मे लोग के प्राण बचाये उनको हम लोग धन्यवाद कर बो बहुत कम हैं प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को करैरा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया उन्होंने करेरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्य में लगी आर्मी की टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि इस आपदा की स्थिति में रेस्क्यू अभियान में सेना ने जिस प्रकार कठिनाई में मदद की है वह सराहनीय है। सेना द्वारा सैकड़ा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने भी सेना की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में गंभीर स्थिति होने पर रेस्क्यू में सेना की मदद ली गई। जिसका नेतृत्व मेजर आर आर बरार द्वारा किया गया। उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किये। आर्मी की टीम में मेजर पी के सिंह, कैप्टन अनिरुद्ध सिंह, लेफ्टिनेंट पुनीत जैन के साथ पूरी उनकी पूरी टीम थी।

Share this:

Leave a Reply