Shivpuri news: विजय ने किया मीता पर कुल्हाडी से हमला,मामला दर्ज

शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीगढ़ा में‎ एक महिला पति ने घर चलने से मना करने पर‎ कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी है। पुलिस ने‎ फरियादी की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ‎ मामला दर्ज कर लिया है।‎

जानकारी के अनुसार फरियादिया मीता‎ आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम हाथीगढ़ा ने‎ पुलिस को बताया कि पहले पति की बीमारी के‎ चलते मृत्यु हो जाने के बाद देखरेख एवं बच्चों‎ का पालन पोषण के लिए वह मर्जी से विजय‎ आदिवासी निवासी लखगगवा के साथ रहने‎ लगी। विजय शराब पीकर उसे और बच्चों के‎ साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा तो वह‎ अपनी मां अशरफी बाई के पास हाथीगढ़ा आकर‎ रहने लगी।

20 अप्रैल शाम करीब 6 बजे जब‎ मीता मजदूरी कर वापस घर आ रही थी। तभी‎ मेजर सरदार के खेत के पास पति विजय‎ आदिवासी मिला और उससे घर चलने की‎ कहने लगा। जब मीता ने उससे कहा कि तुम‎ लड़ाई-झगड़ा करते हो, इसलिए वह उसके साथ‎ नहीं जाएगी। इस बात पर विजय ने कुल्हाड़ी से‎ हमला करते हुए मारपीट कर दी। इससे उसके‎ शरीर में चोटें आई हैं। पुलिस ने मीता की‎ शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज‎ कर लिया है।‎ 

Share this:

Leave a Reply