हॉकी फीडर सेंटर चयन ट्रायल 28 मई को शिवपुरी मे :Shivpuri news

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा दिये जाने हेतु हॉकी फीडर सेंटर स्थापित कर संचालित की जा रही है। जिले में संचालित हॉकी फीडर सेंटर की चयन ट्रायल 28 मई को प्रातः 7 बजे से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में निर्मित हॉकी एस्टोटर्फ मैदान पर की जा रही है। हॉकी खेल में रूचि रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को आयु 8 वर्ष से कम न हो व 18 वर्ष से अधिक न हो चयन ट्रायल में भाग ले सकते है।


फीडर सेंटर चयन ट्रायल में चयनित बालक/बालिका खिलाड़ी को शासन नियमानुसार खेल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को अपना पंजीयन फार्म निर्धारित प्रारूप में जमा करने के उपरांत ही चयन ट्रायल में सम्मिलित कराया जायेगा। सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को अपनी आयु प्रमाणिकरण हेतु जन्म प्रमाण पत्र, अंक सूची, मूल निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति व 02 नवीन पासपोर्ट साईज के फोटो साथ में लाना अनिवार्य है, जिससे तत्समय पंजीयन कराया जा सके।


जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी खेल में रूची रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी से अपील की है उक्त चयन ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 8 वर्ष पूर्ण एवं 18 वर्ष से अधिक न हो सम्मिलित हो सकते है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को पूर्व से फीडर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों का रिव्यु किया जाएगा, उसके उपरांत 28 मई 2022 को सभी खिलाड़ियों की चयन ट्रायल ली जाएगी, जिस हेतु शासन निर्देशानुसार जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया जाकर, चयन ट्रायल की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Share this:

Leave a Reply