अज्ञात युवती के हत्या कर लाश पुल के नीचे फ़ेंकी, मृतिका की नहीं हुई पहचान, अज्ञात पर हत्या के केस दर्ज :shivpuri news

करैरा। बीते रोज कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे स्थित ‎अमोला पुल के नीचे अज्ञात‎ युवती की लाश मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की जांच में महिला के शरीर पर 15 घाव मिले हैं। किसी ने हत्या कर लाश अमोला पुल के नीचे फेंकी हैं। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी हैं,पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुरवाया थाना प्रभारी रामेंद्र‎ सिंह चौहान ने बताया कि‎ शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे‎ सूचना मिली कि अमोला पुल के‎ नीचे अज्ञात महिला की लाश‎ पड़ी है। मौके पर गए ते किनारे‎ पर लाश पड़ी थी। युवती की उम्र‎ 22 से 25 साल के बीच है।‎ चोट के निशान होने पर‎ एफएसएल प्रभारी एचएस‎ बरबादिया को मौके पर बुलाया।‎ मृतिका के शरीर पर करीब 15‎ घाव निकले हैं।

अनुमान है कि‎ किसी ने हत्या करके शव‎ अमोला पुल के नीचे फेंका है।‎ कपड़े भी अस्त व्यस्त हैं,‎ जिससे गलत काम होने की‎ संभावना है। पुलिस ने फिलहाल‎ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस‎ दर्ज कर लिया है। लाश दो दिन‎ पुरानी बताई जा रही है।

Share this:

Leave a Reply