


Shivaji Jayanti -छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाने की शुरुआत साल 1870 में पुणे में महात्मा ज्योतिराव फुले ने की थी।
देश के वीर सबूतों में से एक महाराज छत्रपति शिवाजी का जयंती देशभर में मनाई जा रही है। शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को एक मराठा परिवार में हुआ था। इस साल शिवाजी की 391वीं जयंती मनाी जा रही है। शिवाजी ने अद्भुत बुद्धिबल से मुगलों का सामना किया था। वैसे शिवाजी के बचपन का नाम शिवाजी भोंसले था। बाद में साल 1674 में उन्हें औपचारिक रूप से छत्रपति या मराठा साम्राज्य के सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया। शिवाजी के बारे में कहा जाता है कि वे सिर्फ 50 साल जिए, जिसमें से उनका सार्वजनिक जीवन सिर्फ 36 साल का है। 14 वर्ष की उम्र में लोकजीवन में कदम रखा। इन 36 सालों में उन्होंने सिर्फ 6 साल ही युद्ध लड़े होंगे। बाकी के 30 उन्होंने बेहतर शासन किया। शिवाजी में कुछ खास गुण थे, जो उन्हें आदर्श प्रशासक बनाते थे और ये गुण आज भी प्रासंगिक हैं। आज भी शिवाजी के राज्यकाल को एक आदर्श राज्य के रूप में देखा जाता है।
You must log in to post a comment.