Guna:गोली कांड अपडेट, आरोपी नौशाद के घर पर चला मामा क़ो बिल्डोजर,मेहमानों क़ो दाबत देने के लिया किया गया था शिकार

गुना गोली कांड मामले को लेकर मिल रही है बड़ी अपडेट जहाँ मारे गए आरोपी नौसाद खान के घर पर चला मामा का बुलडोजर…. तो वही दूसरी तरफ आरोन के पास शिकारियों से पुलिस की मुठभेड़ की घटना में अब सूत्रों से जो खबर निकल कर आ रही है उसके मुताबिक काले हिरणों का शिकार शादी में मेहमानों को दावत देने किया गया था। यह शादी समारोह बिदोरिया गांव में है जहां बारात आई है।

आरोन-राघौगढ़ के बीच धीरपुर की पहाड़ी उतरने के बाद बिदोरिया गांव है। यहां मुख्यत: खटीक एवं नट मुसलमान रहते हैं। दोनों समाज के घरों के बीच लगभग आधा किलोमीटर का फासला है। इसी गांव के पठार पर लगभग 50 घरों की नट मुसलमानों की बस्ती है। इसी बस्ती में शादी कार्यक्रम था जिसमें मेहमानों को दावत देने के लिए शिकार किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि नटों की बस्ती में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ज़बर्दस्त पुलिस फोर्स पहुंच गया है। गांव से लगभग 30 लोगों को पकड़ लिया गया है जिसमें शादी के मेहमान भी शामिल बताए गए हैं। बाकी लोग आसपास खेतों में भाग गए हैं। हत्यारों को पकड़ने पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गांव में पुलिस को नौशाद का शव नहीं उठाने दिया जा रहा था। जिसे मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद नौशाद के बाकी साथी पुलिस कर्मियों की हत्या कर अपने साथ उठा लाए थे। 3 राउंड फायर के बाद पुलिस घटनास्थल से नौशाद का शव उठा पाई। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Share this:

Leave a Reply