शिवपुरी ज़िले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के करसेना गांव के पास सतनबाड़ा रेंज के जंगल में भैंस चराने गए अधेड़ पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं का हमला इतना खतरनाक था कि चरवाहा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल चरवाहे को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ करसेना गांव का रहने वाला कप्तान सिंह रावत आज गुरूवार को करसेना के जंगल में भेंसे चराने गया हुआ था। इसी दौरांन तीन भालुओं ने कप्तान सिंह रावत पर एक साथ हमला बोल दिया था। घायल कप्तान सिंह के मुताबिक़ उसके हाथ में लाठी थी। जिसके सहारे वह तीनों भालुओं से लड़ता रहा था। इस दौरान भालुओं ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लेकिन उसने हार नहीं मानी और वह लाठियों के सहारे भालुओं से लड़ता रहा। आखिरकार करीब 30 मिनिट बाद वह भालुओं को भगाने में कामयाब हुआ। तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी थी। उसके बाद वह जैसे तैसे वह डेरे तक पहुंचा था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया हैं।