![](https://i0.wp.com/bharatsamachaar.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG-20210430-WA0122.jpg?resize=998%2C1280&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharatsamachaar.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG-20210430-WA0122.jpg?resize=998%2C1280&ssl=1)
शिवपुरी- जिला चिकित्सालय शिवपुरी और जिले के समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर प्रतिदिन दो बार सैंपल्स भेजने की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दी गयी है। इस व्यवस्था के समन्वय के लिए डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अपर जिला दण्डाधिकारी उमेश प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शिवपुरी जिले में कोविड-19 के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए आरटीपीसीआर के परिणाम परीक्षण के 24 घंटे के अंदर प्राप्त करने हेतु सैंपल्स प्रतिदिन दो बार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी भेजे जाते हैं। संपूर्ण कार्यवाही के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।