शिवपुरी। खबर भाजपा के समर्पण निशि को लेकर चंदे से जुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि खरई मंडल में एक ही क्रमांक की दो रसीद काटने का मामला सामने आया है। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने मंडल महामंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। रसीद में दूसरे का नाम हैं जबकि रसीद की दूसरी कॉपी में मंडल महामंत्री का नाम लिखा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने खरई मंडल महामंत्री कुबेरसिंह रावत को पत्र भेजकर एक ही क्रमांक पर दो-दो लोगों के नाम को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल रसीद क्रमांक 14997 की दूसरी कॉपी में भरत धाकड़ ग्राम मकरारा पोस्ट कार्या के नाम से 2 हजार रुपए की काटी जाना दर्शाई है। जबकि रसीद क्रमांक 14997 की काउंटर स्लिप में कुबेर सिंह रावत का नाम दर्ज है और इस पर खुद कुबेर सिंह के हस्ताक्षर हैं। संदेह पनपने पर जिलाध्यक्ष ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
इस मामले में मंडल महामंत्री कुबेर सिंह का कहना है कि ऊपर की रसीद कटवा कर भरतसिंह ने ले ली थी, लेकिन उसने पैसे जमा नहीं किए। जबकि काउंटर कॉपी पर मैंने अपना नाम लिखकर खुद मैंने पैसे जमा किए हैं। मंडल महामंत्री कुबेर सिंह का कहना है कि उन्होंने 10-12 कट्टे लेकर समर्पण निधि एकत्रित की है। कुल 1.91 लाख रु. की समर्पण निधि एकत्रित कर चुके हैं जिसमें से 1.71 लाख रु. कट्टों के साथ जमा भी करा चुके हैं।
कुबेरसिंह का दावा है कि प्रतिशत के आधार पर जिले में सबसे ज्यादा खरई मंडल से समर्पण निधि जमा की है। कई लोगों के हमने जो पैसे लिए वे पैसे जमा किए हैं। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी को जिले भर के 215 बूथ से 1 करोड़ रुपए की समर्पण निधि एकत्रित करने का लक्ष्य था। यह अभियान 11 फरवरी से प्रारंभ हुआ।
समर्पण निधि जिला प्रभारी सोनू बिरथरे ने बताया कि 18 अप्रैल तक करीब 50 लाख रु. की रसीदें काटी जा चुकी हैं। लगभग 37 लाख रु. भोपाल जमा करा चुके हैं। 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा, शेष 12-13 लाख रु. एकत्रित करके भोपाल भिजवा देंगे। जिस काम लगातार चल रहा है।
You must log in to post a comment.