शिवपुरी। शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 18 मार्च की शाम 7 बजे की है। 35 वर्षीय पीड़िता उस समय घर में अकेली थी। उसका पति और परिवार खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान आरोपी छुन्ना गुर्जर (38) जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छुन्ना गुर्जर पिता नारायण सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।