समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु बनाए गए उपार्जन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त/shivpuri news

शिवपुरी।  कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार रवि विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु निर्धारित किए गए उपार्जन केन्द्रों पर जिला नोडल एवं समन्वय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त अधिकारीगण सतत रूप से उपार्जन केन्द्रों पर भ्रमण कर उपार्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें कराना एवं सुव्यवस्थित रूप से उपार्जन कार्य संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे।
तहसील करैरा में सेवा सहाकारी संस्था टोडापिछोर, करैरा, खुदावली, कालीपहाड़ी, समौहा, करैरा, टीला, थनरा, सेवा सहकारी संस्था टोड़ापिछोर, सिरसौद(नयीबस्ती) ग्राम संगठन दिनारा एवं सेवा सहकारी संस्था करही के लिए नोडल एवं समन्वयक अधिकारी के रूप में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल को नियुक्त किया गया है।
तहसील नरवर में ग्राम संगठन कांकर, विपणन सहकारी संस्था नरवर, सेवा सहकारी संस्था नरवर, सेवा सहकारी संस्था मगरोनी, सेवा सहकारी संस्था नरौआ, सेवा सहकारी संस्था सुनारी एवं सेवा सहकारी संस्था दिहायला, जय बाबा पूरणदास वेयरहाउस निजी गोदाम संचालक का खरीदी स्थल मगरौनी, ग्राम संगठन सीहोर के लिए नोडल एवं समन्वयक अधिकारी के रूप में डीएमओ विनोद कोटिया को नियुक्त किया गया है।
तहसील पिछोर में सेवा सहकारी संस्था मल्हावनी, सेवा सहकारी संस्था खोड, ग्राम संगठन गरेंठा, सेवा सहकारी संस्था कमालपुर, जैन वेयरहाउस भौंती निजी गोदाम संचालक का खरीदी स्थल भौती, टपकेश्वर वेयरहाउस ढला निजी गोदाम संचालक का खरीदी स्थल ढला(भौंती), सेवा सहकारी संस्था मनपुरा, विपणन सहकारी संस्था पिछोर, सेवा सहकारी संस्था पड़ोरा, सेवा सहकारी संस्था पिपरा के लिए नोडल एवं समन्वयक अधिकारी के रूप में डीआरसीएस सुधीर सिंह कुशवाह को नियुक्त किया गया है।
तहसील खनियांधाना में सेवा सहकारी संस्था गूडर, विपणन सहकारी संस्था खनियाधाना, सेवा सहकारी संस्था सिनावलखुर्द, सेवा सहकारी संस्था पिपरोदा उवारी, सेवा सहकारी संस्था पीपलखेड़ा, सेवा सहकारी समिति महुआ, एकता सामुदायिक संगठन मुहारीकलां, सेवा सहकारी समिति मुहारीकला, सेवा सहकारी संस्था झालोनी पिपरा, सेवा सहकारी संस्था बामौरकला, ग्राम संगठन पीपलखेड़ा के लिए जीएमसीसीबी  आर.एस.भदौरिया को नियुक्त किया गया है।
तहसील कोलारस में हरदौल एग्रीकच्छर मार्केटिंग कंपनी, ग्राम संगठन कुम्हरौआ, ग्राम संगठन नेतवास, ग्राम संगठन सेसई, ग्राम संगठन लुकवासा के लिए प्रबंधक वेयरहाउस श्री राजेश पाठक को नियुक्त किया गया है।
तहसील बदरवास में गोपिका स्वसहायता समूह बदरवास, ग्राम संगठन बूढाडोंगर, ग्राम संगठन पीरोठ, ग्राम संगठन ईश्वरी, सेवा सहकारी समिति मुहासा, सेवा सहकारी संस्था अकाझिरी, गौंडबाबा स्वसहायता समूह इंदार, वैष्णवी वेयरहाउस खतौरा, निजी गोदाम संचालक के लिए एनआरएलएम के जि.प.प्र. अरविंद भार्गव को नियुक्त किया गया है।
तहसील शिवपुरी में सेवा सहकारी संस्था गढीबरोद, सेवा सहकारी संस्था धौलागढ़,सुभाषपुरा, सेवा सहकारी संस्था लालगढ़, सेवा सहकारी संस्था शिवपुरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या.सतनवाड़ा, सेवा सहकारी संस्था कोटा,
राजावत वेयरहाउस निजी गोदाम संचालक तथा तहसील पोहरी में सेवा सहकारी संस्था बैराड़, सेवा सहकारी संस्था छच, ग्राम संगठन झिरी एवं विपणन सहकारी संस्था पोहरी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में डीडीए यू.सी.तोमर को नियुक्त किया गया है।

Share this:

Leave a Reply