Shivpuri news-जलाभिषेक अभियान निवोदा गांव में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का हुआ शुभारंभ

भविष्य में जल संकट से बचने के लिए जल संरक्षण जरूरी है- कोलारस विधायक
शिवपुरी।  जलाभिषेक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तालाबों का जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया है। कोलारस की ग्राम पंचायत निवोदा में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चीमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


 कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने जल संरक्षण पर चर्चा करते हुए कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण में शुरू से ही मेरी रुचि रही है। यदि हम देखें तो कुछ वर्षों पूर्व पानी की इतनी समस्या नहीं थी लेकिन अब धीरे-धीरे जल स्तर नीचे जा रहा है। तालाब सूख रहे हैं। आगे भविष्य में हमें गंभीर परिस्थितियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन बहुत जरूरी है। इसके लिए जलाभिषेक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सभी नागरिक जागरूक रहें और जहां कहीं तालाब निर्मित किए जा सकते हैं उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सिंध नदी और कूनो नदी पर बनने वाले डैम के संबंध में जानकारी दी कि शिवपुरी में जल की समस्या को दूर करने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं। कार्यक्रम में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी ग्रामीणों से कहा कि यदि हमें भविष्य में जल संकट का सामना करने से बचना है तो अभी से जल संरक्षण की दिशा में काम करना होगा।

बालिकाओं और महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
शुभारंभ कार्यक्रम में कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बालिकाओं और महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। अधिकारियों ने भी श्रमदान किया और तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया।

प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का अभियान जारी है। शिवपुरी जिले में भी लगभग 800 गांव को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। जल जीवन मिशन के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ गांव गांव जाकर जल जीवन मिशन के बारे में और इसके संचालन के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देगा।

Share this:

Leave a Reply