Shivpuri news-शिवपुरी की स्वास्थ्य संस्थाओं क़ो कायाकल्प अवार्ड में सम्मानित हुए जिला अस्पताल सहित 7 सीएचसी एवं 3 पीएचसी

शिवपुरी-जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक बार फिर से कमाल कर दिया है। जिला अस्पताल शिवपुरी सहित 07 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कायाकल्प अवार्ड में पुरस्कृत किया गया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थाओं को मापदंड के अनुरूप विकसित करने की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई। जिसके अंतर्गत मापदण्ड अनुसार स्वास्थ्य संस्थाओं की तीन स्तरीय मूल्यांकन पर खरा उतरना अनिवार्य है। जिसमें अस्पताल की साफ सफाई, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, अस्पताल में जैविक अपशिष्ट प्रबंधन, संक्रमण मुक्त वातावरण और मानव संस्थान की गुणवत्ता युक्त कार्य शैली, समुदाय स्तर से भागीदारी, रोगियों की संतुष्टि, रिकॉर्ड का रख-रखाव, स्वनिरीक्षण प्रमुख हैं। जिनके आधार पर अंक निर्धारित किए गए हैं। उक्त अंको में से न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक से अधिक अर्जित करने वाली संस्था को विभिन्न स्तरों पर कायाकल्प अवार्ड प्रदान किया जाता है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्यास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिला अस्पताल सहित 7 सामुदायिक स्वास्थ्य संस्थाओं तथा 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को वर्ष 2021-22 में अच्छा कार्य करने उपरांत उच्च अंक प्राप्त करने पर प्रदेश स्तर से कायाकल्प अवार्ड प्रदाय किया गया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर ने बताया कि प्रदेश स्तर से चयनित 40 जिलो में जिला चिकित्सालय शिवपुरी को सद्भावना पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपए अवार्ड राशि प्रदाय की गई है। इसी प्रकार कोलारस, बदरवास, पिछोर, खनियाधाना, सतनवाड़ा, करैरा, पोहरी को पुरस्कार के रूप में एक-एक लाख रुपए की राशि प्रदाय की गई है। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोड को जिले की विजेता पीएचसी के रूप में 2 लाख रूपए की राशि एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहारी एवं मगरौनी को सांत्वना पुरस्कार 50-50 हजार रु की राशि प्रदाय की गई है। इस राशि का 75 प्रतिशत उपयोग अस्पताल को गुणवत्तापूर्ण विकसित करने तथा 25 प्रतिशत राशि का उपयोग कर्मचारियों को किए गए। उल्लेखनीय कार्य पर प्रदाय की जानी है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ.पवन जैन ने जिले को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त होने पर नोडल अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी-3 डॉ.रोहित भदकारिया, वॉश कोर्डिनेटर सतीश सोलंकी, चाइल्ड हेल्थ कोर्डिनेटर डॉ.यादवेन्द्र भदौरिया सहित जिला क्वालिटी टीम को शुभकामनाएं दी है।

Share this:

Leave a Reply