Home Editor's Pick Shivpuri:अज्ञात ट्रक ने पांच गायों को बुरी तरह से रौंदा, मौके पर...

Shivpuri:अज्ञात ट्रक ने पांच गायों को बुरी तरह से रौंदा, मौके पर मौत घंटों पड़े रहे शव

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरा चौराहा के पास अज्ञात भारी वाहन ने आज बुधवार की सुबह पांच गायों को रौंद दिया। जिससे सभी गायों की मौत हो गई।

बता दें कोलारस अनुविभाग में लगातार सड़क पर बैठी गाय दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। अब तक इस क्षेत्र से कई घटनाए सामने आ चुकी हैं। जबकि प्रशासन मवेशियों सहित जानमाल के नुकसान को मद्देनजर रखते हुए सड़कों पर घूमते आवारा मवेशियों को लेकर सख्त निर्देश जारी कर चुका हैं। इसके बावजूद घटनाएं सामने आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 6 बजे की बताई गई हैं। जहां किसी अज्ञात भारी वाहन (ट्रक) ने सड़क पर बैठी पांच गाय को रौंद दिया। घटना के बाद वाहन मौके से फरार बताया गया हैं।

राहगीरों ने इसकी सूचना जिम्मेदारों को दी थी। इसके बावजूद मृत गायों को सड़क से नहीं हटाया गया। यहां तक कोलारस थाना पुलिस को भी इस घटना की सूचना नहीं हैं। लगातार गाय दुर्घटना का शिकार हो रहीं है।

इसके गोसेवकों में रोष व्यापत हैं। जबकि सरकार ने ज्यादातर बड़ी पंचायतों में गोशाला का निर्माण कराया हैं। इसके बावजूद गाय लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहीं हैं।