Shivpuri:हर घर तिरंगा अभियान हाथों में तिरंगा थामकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

शिवपुरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। शिवपुरी में भी जब रविवार को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भ्रमण पर आए, तब उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। एक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा न्यू ब्लॉक चौराहे से शुरू हुई और मानस भवन तक सभी हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। आज इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


इस तिरंगा यात्रा में बैंड के साथ स्कूली बच्चे तिरंगा हाथ में लिए देशभक्ति नारे लगाते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र यादव,पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page