नईदिल्ली-भाजपा की जीत पर संसद में जश्न भाजपा सांसदों ने लोकसभा में लगाए मोदी-मोदी के नारे, चार राज्यों में जीत पर नड्डा को दी बधाई

नईदिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे लगे। सोमवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। पीएम मोदी ने जैसे ही सदन में एंट्री ली, भाजपा सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। करीब 3 से चार मिनट तक भाजपा सांसदों ने जीत का जश्न मनाया और मेज बजाते रहे। मोदी के लोकसभा में आने के समय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कैबिनेट के कई मंत्री सदन में मौजूद थे। इससे पहले, भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई भी दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में साल 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट पेश करेंगी। 5 अगस्त 2019 को राज्य से अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त होने के बाद यह तीसरा बजट होगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ वहां फंसे भारतीय नागरिकों की जानकारी मंगलवार को संसद में देंगे। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि कांग्रेस सदन की चर्चा में भाग लेगी। हम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे।
पांच में से चार राज्यों में भाजपा जीती
10 मार्च को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर। इनमें से पंजाब के अलावा सभी चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद गुरुवार शाम को दिल्ली भाजपा कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया था। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। लोग पूरे समय मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे थे

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page