शिवपुरी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना में थाना स्टाफ द्वारा महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को पुष्प भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई और उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा और विश्वास कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करना गर्व की बात है।
थाना स्टाफ ने सभी महिला पुलिसकर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना













