Shivpuri:सीएम डॉ मोहन यादव के पिता के देवलोक गमन पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता के देवलोक गमन पर भारतवर्षीय यादव महासभा शिवपुरी की कार्यकारिणी के द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहर के भैरव बाबा मंदिर पुरानी शिवपुरी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां सीएम डॉ मोहन यादव के पिता स्वर्गीय पूनमचंद यादव साहब उज्जैन वालों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे
अखिल भारतवर्ष यादव महासभा जिला शिवपुरी के जिलाध्यक्ष  नरहरी प्रसाद यादव,उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव महासचिव धीरज सिंह यादव,ब्लॉक अध्यक्ष,बलबीर सिंह यादव, सचिव भुवनेश सिंह यादव,शहर अध्यक्ष सुनील यादव,मीडिया प्रभारी चंद्रभान सिंह यादव, राजा यादव बडोदी ,महेंद्र सिंह यादव ,सुरेंद्र सिंह यादव शहर बाले,मोहन सिंह यादव बगीचा वाले,दीपेश यादव, विजय सिंह यादव खेल प्रेरक जिला अखिल भारतवर्ष यादव महासभा कपिल यादव,निजी सचिव जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्ष यादव महासभा निरंजन सिंह यादव एवं यादव समाज के सभी बंधुओं ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page