Shivpuri news-शिवपुरी जिले में अब तक 1114.53 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1114.53 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 700.92 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1270.50 मि.मी., बैराड़ में 1260.20 मि.मी., पोहरी में 1368 मि.मी., नरवर में 1126 मि.मी., करैरा में 846 मि.मी., पिछोर में 929.10 मि.मी., कोलारस में 1093 मि.मी., बदरवास में 1089 मि.मी. एवं खनियाधाना में 981 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Share this:

Leave a Reply