SHIVPURI NEWS-जिले में 1045.42 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी-शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1045.42 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 420.80 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1208.50 मि.मी., बैराड़ में 1184.20 मि.मी., पोहरी में 1347 मि.मी., नरवर में 1007 मि.मी., करैरा में 775 मि.मी., पिछोर में 890.10 मि.मी., कोलारस में 1050 मि.मी., बदरवास में 1060 मि.मी. एवं खनियाधाना में 887 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Share this:

Leave a Reply