SHIVPURI NEWS-ग्वालियर भाजपा सांसद विवेक शेजवलकर ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा

ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर के संसदीय क्षेत्र पोहरी एवं करैरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित ग्राम मोहनी पीपल खाड़ी ख्याबदा सूड़ा पनघटा देवरी आदि ग्राम पहुंच बाढ़ से हुए नुकसान का बारीकी के साथ निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को विश्वास दिलाया कि मैं आपके परिवार का सदस्य होने के नाते आप के बीच आया हूं केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार आपको इस बाढ़ आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने की हर संभव मदद का प्रयास करेगी साथ ही जिन लोगों के बाढ़ से घर प्रभावित हो चुके हैं उन्हें सर्वे कराकर नया घर बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपए दिए जाएंगे मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आप बाढ़ प्रभावित लोगों की खाने पीने की भोजन  त्रिपाल आदि की व्यवस्था समय सीमा पर उपलब्ध कराएं उन्होंने शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से भी फोन पर चर्चा कर बाढ़ प्रभावित लोगों की उच्च स्तर पर हर संभव मदद करने का निर्देश दिया इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक रमेश खटीक जसवंत जाटव प्रहलाद भारती पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सगीर अहमद खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बसर अली सरपंच बिजेंद्र परिहार जसवंत सिंह गुर्जर सुरेंद्र परिहार मुकेश खटीक जसपाल सिंह बेस संजू गौड़ संजय परिहार किशन सिंह रावत एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे

Share this:

Leave a Reply