SHIVPURI NEWS-कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फतेहपुर तिराहा पर पुलिस सहायता केन्द्र का किया लोकार्पण

शिवपुरी -आज का दिन क्षेत्र के लोगों के लिए खास रहा। मौका था फतेहपुर चौराहा के पास पुलिस सहायता केंद्र के लोकार्पण का।राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 के पास कोतवाली थाना अंतर्गत फतेहपुर तिराहा के पास कलेक्टर शिवपुरी श्री अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण किया। इसका मुख्य उद्येश्य फतेहपुर तिराहा के आसपास क्षेत्र के लोगों तक पुलिस सहायता त्वरित तरीके से पहुंचाना और मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

इस मौके पर कलेक्टर शिवपुरी श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी शिवपुरी श्री सुधीर सिंह कुशवाह, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर बीएस गुर्जर, तहसीलदार भूपेंद्र कुशवाह,  रक्षित निरीक्षक शिवपुरी श्री भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी यातायात सूबे. रणवीर यादव, सूबेदार भानूप्रताप सिकरवार एवं जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष महेश आदिवासी जी एवं अन्य पुलिसकर्मी मोजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply