SHIVPURI NEWS- जिले में अधिक 951.37 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 951.37 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 274.32 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1078.50 मि.मी., बैराड़ में 1124.70 मि.मी., पोहरी में 1173 मि.मी., नरवर में 920 मि.मी., करैरा में 747 मि.मी., पिछोर में 814 मि.मी., कोलारस में 985 मि.मी., बदरवास में 921 मि.मी. एवं खनियाधाना में 799 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page