Home Editor's Pick खेत में दुष्कर्म, पत्नी ने बनाया वीडियो,पति-पत्नी गिरफ्तार

खेत में दुष्कर्म, पत्नी ने बनाया वीडियो,पति-पत्नी गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति द्वारा दूसरी महिला के साथ किए गए दुष्कर्म का वीडियो बनाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 29 जुलाई की शाम की है, जब पीड़िता भौंती थाना क्षेत्र के एक खेत में बकरियां चरा रही थी। उसी दौरान, आरोपी करन सिंह परिहार और उसकी पत्नी कविता परिहार भी खेत में मौजूद थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करन सिंह ने उसे जबरन खेत में बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पूरी घटना को करन सिंह की पत्नी कविता ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पीड़िता को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद 31 जुलाई को उसने खोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर, आरोपी करन सिंह और उसकी पत्नी कविता परिहार के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
भौंती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।