Home Editor's Pick Shivpuri:डोल ग्यारस पर निकाली जाएगी श्री लाला जी महाराज की जल बिहार...

Shivpuri:डोल ग्यारस पर निकाली जाएगी श्री लाला जी महाराज की जल बिहार शोभा यात्रा

शिवपुरी। मंदिर श्री रामजानकी जी धर्मार्थ ट्रस्ट मैथिल ब्राम्हण समाज शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुरारीलाल ओझा एवं महामंत्री श्री संतोष ओझा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी डोल ग्यारस पर्व पर श्री लाला जी महाराज (राधा-कृष्ण) जी की जल बिहार शोभा यात्रा दिनांक 14.09.2024 शनिवार को निकाली जावेगी, जो अपने निर्धारित मार्ग मंदिर गणेश गली, पुरानी शिवपुरी से राजपुरा रोड छोटा लुहारपुरा, गुरुद्वारा रोड, माधव चौक, विष्णु मंदिर रोड से होते हुए जाधव सागर जल विहार हेतु पहुंचेगी। तथा श्री गणेश जी की आरती एवं विसर्जन उपरांत विमान सुभाष चौक पुरानी शिवपुरी, होते हुए मंदिर श्री रामजानकी जी पर वापिस पहुंचेगा। रास्ते में जगह-जगह धर्म प्रेमी एवं समाज बंधुओं द्वारा स्वागत द्वार बनाकर पुष्पों की वर्षा कर आरती की जाती है। एवं जगह-जगह पंडाल लगाकर भंडारों एवं प्रसाद का वितरण किया जावेगा। तथा अखाड़े का आयोजन किया जावेगा।
श्री राम जानकी धर्मार्थ ट्रस्ट मैथिल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री मुरारी लाल जी झा, श्रीमान उपाध्यक्ष ज्ञानी चंद जी झा, कोषाध्यक्ष महोदय  विष्णु प्रसाद जीझा महामंत्री  संतोष जी झा भंडार मंत्री  नरेंद्र जी झा, सदस्य मदन लाल झा, विद्याराम झा, दिनेश झा, ओमप्रकाश झा शिक्षक, हरि शरण झा, मुकेश झा, महेंद्र झा, विनोद झा, नितेश झा आदि मौजूद रहे।