सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन क्षेत्रों में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करना है : महेंद्र सिंह

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह आज करैरा पहुंचे और सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी की बैठक ली।

डॉ. महेन्द्र सिंह ने  बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। हमें जुटकर सदस्यता के लिए पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया है उसे हासिल करना है। सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन क्षेत्रों में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा हमें हर बूथ पर 200 से अधिक नए सदस्य जोड़ना है सदस्यता अभियान को लेकर जो करैरा में कार्य हुआ है वह सराहनीय है कार्यकर्ता थोड़ी और मेहनत करें तो दिए गए लक्ष्य को जल्द प्राप्त किया जा सकता है। पार्टी के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर पार्टी के संगठन पर्व के अभियान को सार्थक करें।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग की चिंता की है। । देश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए 12 नए औद्योगिक जोन बनाए जा रहे हैं। छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के लोन देने और मशीनरी व अन्य सामान खरीदने के लिए क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की गई है। एमएसएमई एवं परम्परागत कारीगरों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिए पीपीपी मोड से ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब्स तैयार गए हैं। ट्रिपल तलाक के नरक से छुटकारा दिया है। गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज और मकान दिया है। पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था हमारा परंपरागत विरोधी है उसे मतदाता बनाना है, जो मतदाता बन गया है, उसे सदस्य बनना है। हमें प्रत्येक बूथ पर सजग प्रहरी बनकर खड़ा होना है। बैठक में महेंद्र सिंह प्रदेश प्रभारी, विजय दुबे संभाग प्रभारी, रणवीर रावत जी प्रदेश महामंत्री, मुकेश चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, राजू बाथम जी जिला अध्यक्ष, रमेश खटीक विधायक, जसवंत जाटव पूर्व विधायक, गगन खटीक जिला महामंत्री जिला संयोजक सदस्यता अभियान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page