शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पास शिवपुरी-झांसी लिंक रोड़ पर मंगलवार की सुबह एक कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से टकरा गया। इस घटना में महिला बच्चे सहित करीब 9 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक शहर के जवाहर कालोनी के रहने वाले प्रयागराज में कुंभ नहाने के बाद अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी घर से 17 किलोमीटर दूर कार डंपर में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना की वजह शराब सड़क पर उड़ती धूल मिट्टी से बताई गई है। बताया गया है कि धूल की वजह से ड्राइवर को आगे चल रहा डंपर दिखाई नहीं दिया था। जिससे यह सड़क दुर्घटना घटित हो गई।
इस घटना में मुकेश परिहार उनकी पत्नी भावना परिहार, राम सिंह परिहार उनकी पत्नी मीना परिहार, अभिषेक परिहार, बबली, आयुष, एक अन्य बच्ची, राजपाल यादव घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां से अभिषेक परिहार की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर किया गया है। वहीं मीना परिहार की हालात भी गंभीर बनी हुई है। देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।