शिवपुरी। शिवपुरी देहात थाना क्षेत्र के सब्जी मण्डी और बर्फ फैक्ट्री जिम के सामने गली मे सट्टे का कारोबार चरम पर है। वैसे तो हर व्यापार का हैडक्वाटर शिवपुरी मुख्यालय होता है, लेकिन देहात थाना क्षेत्र का पुरानी शिवपुरी बर्फ फैक्ट्री के पास सट्टे का बड़ा रिवेन्यू जनरेट कर रहा है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के बर्फ फैक्ट्री के पास इन दिनों सट्टा कारोबार अपने चरम पर है। बढ़ती टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के माध्यम से सभी कारोबार संचालित हो रहे हैं। इस सट्टे के कारोबार में भी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है पर्ची काटने के साथ साथ सटोरिया सोशल के जरिए सट्टे की लाइन ली जा रही है।
बताया जा रहा है की विष्णु मंदिर रोड से 1 माह मे लगभग 1 करोड़ का कारोबार इस सामाजिक बुराई सट्टे का है। इस कारोबार मे पुरानी शिवपुरी के गोविन्द और संजय नाम के लोग संचालित कर रहे है। सूत्रों का कहना है की स्थानीय लोग इसकी शिकायत भी कर चूके है लेकिन यह कारोबार बंद नहीं हुआ है।
पुरानी शिवपुरी बर्फ फैक्ट्री क्षेत्र मे एक के नब्बे के कारोबार सट्टे के कारण लोग लालच मे अपनी जेब की कमाई लुटा रहे है। ऑनलाइन होने बाले उस सट्टे का लेनेदेन ऑफलाइन ही किया जा रहा हैं। नाम न छापने की शर्त पर बताया की इनके व्हाटअप नंबर आसपास मे फैले हुए हैं, यह कहना है यहां के लोग का , साथ ही इस बुराई से जकडे लोग
कहते हैं कि जोडिया बनाना ऊपर वाले का खेल हैं लेकिन 90 के चक्कर के खेल मे जोडिया बनाना मुंबई वाले का खेल हैं, अगर जोड़ी बनती हैं तो घर लोग शराब के ठेके की और दौड़ते हैं, अगर जोड़ी नहीं बनती तो घर के बर्तन तक बिक जाते हैं। पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में मजदूर आदमी अपनी किस्मत चमकाने के फेर में सट्टे की ओर अधिक आकर्षित है। उसके लिए जोड़ी बनना और टूटना दोनों ही घातक है।
अब सवाल उठता है कि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है क्या ,अगर नहीं है तो देहात थाना पुलिस पुलिससिंग पर सवाल उठाते हैं अगर ऐसा नहीं हैं तो पुलिस क़ो जानकारी हैं तो इन कारोबारियों पर कार्यबाही क्यों नहीं होती हैं यह भी सवाल हैं….. क्या गठबंधन है पुलिस और कारोबारियों के बीच