शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शनिवार को शिवपुरी के पटेल पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं पटेल पार्क के संरक्षक अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण के महत्व को लेकर विचार व्यक्त किए गए। श्री अग्रवाल ने कहा,
“वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का एक प्रभावी उपाय है, बल्कि यह जीवन को सुंदर, सुरक्षित और संतुलित बनाने का आधार भी है। पेड़ हमें फल, फूल, छाया, लकड़ी, औषधियाँ और सबसे महत्वपूर्ण शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत कर की गई। कार्यक्रम का संचालन विवेक श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद उपस्थित सभी फोटोग्राफरों ने अतिथियों के साथ पौधारोपण किया और हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ और युवा फोटोग्राफर साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित फोटोग्राफरों में प्रमुख रूप से:ब्रज दुबे, धर्मेंद्र जोशी, विवेक श्रीवास्तव, रवि चौहान, फारुख खान, सुनील कुशवाह, राहुल भोला, सतीश शाक्य, मुकेश यादव, नीरज वामव्या, सुनील जाटव, मनीष कुशवाह, खालिद खान, विष्णु शाक्य, राजेंद्र कुशवाह, विनोद कुशवाह, राजेंद्र चौधरी, मुकेश सागर, अनिल दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर ब्रज दुबे द्वारा सभी अतिथियों एवं फोटोग्राफर साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।