Home Editor's Pick अखिल भारतीय चिकित्सा संघ मध्यप्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

अखिल भारतीय चिकित्सा संघ मध्यप्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

700 डॉक्टरों की उपस्थिति, कोलारस की डॉ. सिमरन रंधावा बनीं प्रदेश अध्यक्ष

कोलारस। आज स्नेह बिहारी गार्डन में अखिल भारतीय चिकित्सा संघ मध्यप्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से लगभग 700 डॉक्टर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि कोलारस की डॉ. सिमरन रंधावा को अखिल भारतीय चिकित्सा संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉक्टरों ने तालियों की गड़गड़ाहट और फूलों से उनका स्वागत किया।

इस भव्य आयोजन में मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों से चिकित्सक शामिल हुए। सभी ने समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने और चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि –डॉक्टर केवल इलाज ही नहीं करते, बल्कि समाज को जीवन और स्वास्थ्य प्रदान करते हैं।
चिकित्सा क्षेत्र में एकता और सेवा भाव से ही बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. सिमरन रंधावा के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा प्रदेशभर में चिकित्सकों के हितों के साथ-साथ आम जनता की स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा।
यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक रहा बल्कि प्रदेश के डॉक्टरों के लिए नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।