Home Editor's Pick डंगरवहा में परंपरागत लठ्ठमार होली का आयोजन, महिलाओं ने बरसाई लाठियां, जीत...

डंगरवहा में परंपरागत लठ्ठमार होली का आयोजन, महिलाओं ने बरसाई लाठियां, जीत की लिए पुरुषों ने खाई

शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के डंगरवहा गांव में होली की दौज पर परंपरागत लठ्ठमार होली का आयोजन हुआ। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ा और महिलाओं ने पुरुषों पर लाठियां बरसाईं। आयोजन खाती बाबा मंदिर गढ़ी पर किया गया, जहां वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाया गया।

कांग्रेस नेता सतीश फौजी ने बताया कि गांव में यह आयोजन वर्षों से होता आ रहा है। इसमें करीब 30 फीट ऊंची लकड़ी पर लाल कपड़े में गुड़ और नगदी बांधी जाती है। इसके बाद लगभग 100 महिलाएं हाथ में लाठियां लेकर 300 से ज्यादा पुरुषों को इनाम की पोटली निकालने से रोकने के लिए लाठियां बरसाती हैं। वहीं, पुरुषों की टोली गुड़ और नगदी निकालने की कोशिश करती है।

इस बार भी परंपरा निभाई गई, जिसमें पुरुषों ने करीब डेढ़ घंटे तक लाठियां खाते हुए संघर्ष किया और अंततः गुड़ और पैसों की पोटली अपने कब्जे में लेने में सफल रहे। आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना और बड़ी संख्या में लोग इस अनोखी होली के साक्षी बने।