Home Editor's Pick देवी सिंह जादौन पर हमले के बाद करणी सेना ने की सख्त...

देवी सिंह जादौन पर हमले के बाद करणी सेना ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पोहरी। जेल से रिहा हुए आरोपियों द्वारा की गई एक फेसबुक टिप्पणी को लेकर पोहरी में युवक देवी सिंह जादौन पर 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में देवी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस हिंसक घटना के बाद, राजपूत करणी सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पोहरी में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
करणी सेना की मुख्य मांगें:
जिला बदर की कार्रवाई: संगठन ने मांग की है कि सभी आरोपियों को जिले से बाहर किया जाए।
धारा 307 के तहत केस: आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि यह एक प्राणघातक हमला था।अतिक्रमण पर बुलडोजर: आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दे।
करणी सेना से अतुल प्रताप सिंह प्रदेश प्रभारी, प्रदीप सिंह तोमर (मोंटू)प्रदेश सचिव, रामेंद्र सिंह बैस प्रदेश उपाध्यक्ष , निकेतन सिंह चौहान जिलाध्यक्ष शिवपुरी और पोहरी तहसील अध्यक्ष गिर्राज तोमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पोहरी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो करणी सेना प्रदेश स्तर पर एक बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी।
प्रशासन ने करणी सेना के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में नियमों के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।