Home Main Stories जुनेद खान अफगानी बने मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश...

जुनेद खान अफगानी बने मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव

शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में शिवपुरी जिले से संगठन के लिए सदैव तन मन धन से समर्पित रहने वाले सबके चहेते मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के लिए जुनेद खान अफगानी क़ो प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

प्रदेश महासचिव बनने पर जुनेद खान अफगानी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुझे प्रदेश महासचिव बनाने पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह,आरिफ मसूद साहब,केपी सिंह कक्काजू सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास,शादाब खान,साहब का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन के द्वारा जो कार्य उन्हें सौंपा जाएगा। उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।