Home Editor's Pick Shivpuri:जनर्लिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ नवीन आंनद जोशी का जिलाध्यक्ष...

Shivpuri:जनर्लिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ नवीन आंनद जोशी का जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने किया स्वागत

शिवपुरी।जनर्लिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ नवीन आंनद जोशी मंगलवार को अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुँचे। यहां न्यूज़ इंडिया न्यूज के कार्यालय पर उनका जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने 2024 में संघठन के होने वाले चुनाव के साथ संघठन की मजबूती पर चर्चा की।प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर नवीन आंनद जोशी ने बताया कि हम संघठन के बैनर तले जितने अधिकार पत्रकारों के हित में हो सकें हम अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख रहें हैं।इस मौके पर जनर्लिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश शिवपुरी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के साथ धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, ब्यूरो प्रमुख पीपुल्स समाचार नासिर खान ब्यूरो प्रमुख दैनिक प्रदेश जन आवाज शेखर यादव संपादक भारत समाचार डाट काम पत्रकार अर्जुन रावत, पत्रकार अखिलेश वर्मा,सुनील नामदेव आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।