Shivpuri:भाजपा भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प-राजू बाथम


सदस्यता महा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की पत्रकार वार्ता आयोजित

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री के सदस्य बनने के साथ देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं।

जिला अध्यक्ष बाथम ने कहा कि मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है।

इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी। मध्यप्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा जिले में 4 लाख का लक्ष्य है।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 1 सितंवर से हो चुका है और 24 सितंवर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्बर से 10 नवम्बर 2024 होगी।

जिले के‌ सदस्यता अभियान के बारे बोलते हुए सदस्यता प्रभारी एवं जिला महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि जिले के सदस्यता अभियान में बूथ स्तर से लेकर मंडलों तक की समितियां कार्य कर रही हैं। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना अनिवार्य रखा गया है तथा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर समीक्षा के लिए काल सेंटर स्थापित किये गये हैं तथा प्रत्येक दिवस की रिपोर्टिंग जिले एवं प्रदेश को की जा रही है। संचालन महामंत्री सोनू बिरथरे द्वारा किया गया।

चार आयामों पर आगे बढ़ेगा अभियान

  • एक आयाम है मिस्ड कॉल 8800002024 जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे।
  • दूसरा आयाम है क्यू आर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं।
  • नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता गृहण की जा सकती है
  • भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

वरिष्टों का सम्मान कर दिलाई सदस्यता

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक ने मीसाबंदी घनश्याम भसीन, ओम प्रकाश शर्मा गुरु, महेश गौतम, जनसंघ समय के वरिष्ठ महेश पांडे, अशोक बाबा त्यागी, विमल मामा का शाल, श्रीफल व सम्मान कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ विधायक महेंद्र यादव, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, केशव सिंह तोमर, विजय शर्मा को भाजपा की पुनः सदस्यता दिलाई। जिला अध्यक्ष राजू बाथम को अभियान के प्रभारी व जिला महामंत्री गगन खटीक द्वारा सदस्यता दिलाई गई।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page