Shivpuri:झांसी तिराहा सड़क पर आवारा सांड की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती

शिवपुरी। शहर की सड़कों पर आवारा घूमते पशुओं के कारण वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। ताज़ा मामला शहर के झांसी तिराहे सड़क का है। जहां बीती रात एक सांड ने अचानक सड़क पर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रामू कुशवाह निवासी लुधावली थाना देहात शिवपुरी ने बताया कि वह गैलेक्सी होटल में वेटर का काम करता है। बीती रात काम खत्म कर वह अपने घर जा रहा था। तभी झांसी तिराहे पर एक आवारा सांड ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आपको बता दें कि शिवपुरी जिला प्रशासन इन दिनों
हाईवे और शहर की सड़कों से आवारा घूमते पशुओं को हटाने का अभियान चला रहा है। इसके बावजूद भी वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page