शिवपुरी।जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अवैध नशे के कारोबार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। अहीर मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी निवासी अमन यादव ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कुछ असामाजिक तत्वों पर फर्जी फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आईडी बनाकर स्वयं और अपने भाई को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में अमन यादव ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणियां और भ्रामक सामग्री पोस्ट कर रहे हैं, जिससे उनकी एवं उनके भाई की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लगातार हो रही इस गतिविधि से उन्हें मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप है कि संबंधित लोग अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त हैं, जिनसे जुड़े वीडियो पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन गतिविधियों के उजागर होने के बाद ही रंजिश के चलते उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित लोगों से उसे एवं उसके परिवार की पुरानी रंजिश है, जिसके चलते झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे न केवल व्यक्तिगत मान-सम्मान को ठेस पहुंची है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी जा रहा है।
अमन यादव ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर बदनाम करने वालों और अवैध नशे के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए आगे क्या कार्रवाई करता













