Home Editor's Pick RCB खिलाड़ी यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज —...

RCB खिलाड़ी यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज — पीड़िता ने सीएम कार्यालय से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के खिलाड़ी यश दयाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। उज्ज्वला सिंह नामक एक महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, मानसिक और शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता का दावा है कि वह पिछले 5 वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थीं। इस दौरान दयाल ने उन्हें अपने परिवार से भी मिलवाया। उज्ज्वला ने आरोप लगाया है कि यश ने उनका मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया और विरोध करने पर मारपीट भी की।

FIR में यह भी उल्लेख किया गया है कि यश दयाल का कई अन्य लड़कियों के साथ भी इसी प्रकार का झूठा संबंध रहा है। उज्ज्वला सिंह ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सहायता मांगी थी, लेकिन पुलिस स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस से न्याय न मिलने पर, पीड़िता ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में सीधे शिकायत दर्ज कराई है और उच्च स्तरीय हस्तक्षेप की मांग की है।