शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव में आज शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित सभी प्रकार प्रतियोगिता में शामिल होने आये खिलाड़ियों से उनके पास पहुंचकर चर्चा की, इस दौरान सिंधिया ने खिलाड़ियों के खेल को देखा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हैंडबॉल सहित अन्य खेल में अपना हाथ आजमाया।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में सिंधिया परिवार शुरू से रुचि लेता रहा है। अब सांसद खेल प्रतियोगिता की शुरुवात हुई है। जो आजीवन चलती रहेगी। आने वाले दिनों इन प्रतियोगिताओं के जरिये मनु भाखर और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी निकलेंगे। इस अवसर पर तीन महोत्सव चल रहे हैं। पहला महोत्सव कुंभ में चल रहा है। यहां 45 करोड़ श्रद्धालु अब तक कुंभ स्नान कर चुके हैं। दूसरा महोत्सव शिवपुरी खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चल रहा है। यहां युवा शक्ति अपने हुनर को सामने ला रही है। वहीं तीसरा महोत्सव दिल्ली में चल रहा है वहां भाजपा की सरकार स्थापित हो रही है।
दिल्ली की जनता ने आप-दा की कर दी विदाई –
दिल्ली की जीत पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली की जनता को तहेदिल दिल धन्यबाद दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप-दा की विदाई कर दी। अब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार दिल्ली के विकास और प्रगति की गाथा लिखेगी। केंद्रीय मंत्री ने मनीष सिसोदिया का नाम ना लेते हुए कहा कि दिल्ली से शराब का पूरा सफाया हो गया। उन्होंने केजरीवाल का भी ना नाम लेते हुए शीशमहल सफाया होना बताया। जो दिल्ली को नस्ट करना चाहते हैं। वहीँ आज विदा हो गए हैं।