Home Crime news करोड़ो की संपत्ति का मालिक निकाल शासकीय शिक्षक,EOW की कार्यबाही

करोड़ो की संपत्ति का मालिक निकाल शासकीय शिक्षक,EOW की कार्यबाही

शिवपुरी। आज तड़के सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( EOW) की टीम के द्वारा जिले के भौंती कस्बे के रहने बाले प्राथमिक सहायक शिक्षक के घर पर EOW की टीम ने छापामार कार्यबाही की जिसमे आए से अधिक संपत्ति के आरोप में कार्यबाही की गई।

जानकारी के मुताबिक सुरेश सिंह भदौरिया निवासी भौंती पिछोर के घर आज सुबह EOW की टीम ने छापामारा कार्यबाही करते हुए छापे में सुरेश भदौरिया और उनके परिजनों के नाम पर करोड़ो की सम्पति होने का खुलासा हुआ हैं। EOW ने प्रेस नोट जारी किया हैं। शिक्षक के नाम पर 8 करोड़ से भी ज्यादा की सम्पति हैं। जिसमे दुकान, घर, कार, सोना-चांदी ट्रक-ट्रॉली और भी अन्य चीजों शामिल हैं।
शिक्षक के पास से घर पर छापे में टीम क़ो एक मकान और 11 दुकान जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 70 लाख रुपए, पिछोर रोड पर 10 दुकाने जिसकी कीमत अनुमानित 1 करोड़,52 प्लॉट से सम्बन्धित रजिस्ट्री अनुमानित राशि 5 करोड़ रुपए में जानकारी मिली हैं।
एक ट्रैक्टर, 5 थ्रेसर, एक टैंकर, चार ट्रॉली का मालिक है शिक्षक
इसके अलावा चल संपत्ति में नगद 4 लाख 71 हजार 370 रुपए, 371 ग्राम सोना (अनुमानित कीमतः 23 लाख 42 हजार 214 रुपए), 2 किलो 826 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत: 1 लाख 28 हजार 736 रुपए), एक ट्रक (अनुमानित कीमतः 23 लाख रुपए), एक स्कॉर्पियो (अनुमानित कीमतः 5 लाख रुपए), फर्नीचर (अनुमानित कीमतः 2 लाख रुपए), एलसीडी टीवी और एसी (अनुमानित कीमतः 1 लाख 40 हजार रुपए), एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमतः 50 हजार रुपए), एक ट्रैक्टर, 5 थ्रेसर, एक टैंकर, चार ट्रॉली, तीन कल्टीवेटर (अनुमानित कीमतः 25 लाख रुपए) भी बरामद किए हैं।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सेवाकाल में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस प्रकार,आरोपी ने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है। ईओडब्ल्यू को छापे के दौरान 44 भू अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक खातों की पासबुक मिली हैं। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
भौंती में आकर बस गए थे

जानकारी के मुताबिक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। सालों पहले वह भौंती में आकर बस गए थे। सुरेश वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक है, जो कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। सुरेश सिंह भदौरिया पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने के पहले सुरेश राशन की दुकान चलाते थे। फिर वो जमीन खरीदी का काम भी करने लगे थे। बता दें, सुरेश सिंह भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

सुरेश सिंह भदौरिया भौंती थाना की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कोर्ट में दावा भी किया था, लेकिन एक महीने पहले ही वह कोर्ट से केस हार गए। इसके बाद प्रशासन अब कब्जे पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में हैं।