Home Editor's Pick राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी की जन्म जयंती पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष...

राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी की जन्म जयंती पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और उनकी टीम ने आदिवासी वस्ती में फल वितरण किए

शिवपुरी। राजमाता माधवी राजे की जन्मजयंती को एक विशेष और समाजसेवी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी बस्ती में फल वितरण का आयोजन किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता और खुशी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल राजमाता के योगदान और विचारों को याद करना था, बल्कि समाज में सेवा और करुणा के संदेश को भी प्रसारित करना था।

भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे और उनकी टीम की महिला साथियों ने किया आदिवासी वस्ती ने फल वितरण करके मनाया साथ ही राजमाता वस्ती की महिलाओ से निवेदन किया की सभी आदिवासी महिलाएं अपने बच्चो को पढ़ाए लिखाए जिससे वह अपने और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य को बेहतर बना सके इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे,नीलम बघेल जिला महामंत्री
,अर्चना चतुर्वेदी प्रचार मंत्री,चंद्र मेहता जी सहप्रचार मंत्री,मुन्नी शर्मा कार्यालय मंत्री,
मुन्नी कुशवाहा सह कार्यालय मंत्री,मिथिलेश ओझा मंडल महामंत्री,उपस्थित रही।