Home accident मां की ममता: हाईवे पर सैकड़ो वाहन गुजरे घायल बछड़ों के पास...

मां की ममता: हाईवे पर सैकड़ो वाहन गुजरे घायल बछड़ों के पास बेखौफ खड़ी रही मां,गौ सेवकों ने कराया उपचार

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास NH-27 पर अज्ञात वाहन ने दो बछड़ों को कुचल दिया। हादसे में गाय दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस सड़क दुर्घटना की खास बात है कि दुर्घटना के घंटों बाद तक गाय अपने घायल हुए दोनों बछड़ों के पास खड़ी रही। बाद में सूचना के बाद दिनारा के गौसेवकों ने बछड़ों का मौके पर इलाज किया।

जानकारी में मुताबिक़ सेमरा गांव के पास सौरभ ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। इस घटना में गाय के दोनों बछड़े गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना के बाद दिनारा कस्बे के रहने वाले गौसेवक कल्लू महाराज मौके पर पहुंचे। यहां उनके द्वारा गाय के दोनों बछड़ों का इलाज किया गया।

कल्लू महाराज ने बताया कि इस घटना में एक बछड़े के चार पैर और दूसरे बछड़े के दो पैर टूट गए हैं। दोनों बछड़ों को मय गाय के उनकी निजी गौशाला में इलाज के लिए रखा जाएगा। हालांकि एक बछड़ों के बचने की उम्मीद न के बराबर है।