Shivpuri:निजी भूमि पर डॉ भींमराव अबेंडकर की मूर्ति स्थापित महिला का आरोप सरपंच करना चाहता है कब्जा,शिकायत दर्ज

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र में रातों रात एक निजी प्लॉट पर डॉ भींमराव अबेंडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई। इतना नहीं समाज से जुड़े लोगों ने सुबह मूर्ति की पूजा अर्चना भी कर दी। इधर प्लॉट स्वामी महिला ने सरपंच पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने इसकी शिकायत नगर परिषद करैरा सहित करैरा थाने में दर्ज कराई है।

करैरा कस्बे की रहने वाली शांति बाई जोशी पत्नी स्व दयाराम जोशी ने बताया उसके पति के नाम पावर हाउस पीछे रहने 400 वर्गफीट का प्लाट हैं। उस प्लाट पर सिलरा पंचायत के सरपंच संतोष जाटव की नजर थी। 30 जुलाई की रात सरपंच संतोष जाटव मेरे घर आया था। वह प्लाट को उसे बेचने की बात कह रहा था। जब उसने प्लाट बेचने को मना किया था। तो सरपंच प्लाट पर कब्जा करवाने की धमकी दी थी।

इसके वाद सरपंच संतोष जाटव ने 30 जुलाई की रात रातों रात उसकी जमीन पर डॉ भींमराव अबेंडकर की मूर्ति स्थापित कर दी हैं। इसी की शिकायत आज उसने करैरा तहसील, नगर परिषद और करैरा थाने में दर्ज कराई हैं। वह चाहती हैं कि उसकी निजी जमीन पर अवैध रूप से रखी गई मूर्ति को जल्द जल्द से हटवाया जाए।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page