Shivpuri:बेटी का नहीं लगा कही सुराग,माँ ने लगाई कलेक्टर से मदद की गुहार

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली से 17 साल की नाबालिग किशोरी 28 जुलाई को लापता हो गई थी। लेकिन नाबालिक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित मां ने आज मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से बेटी को खोज निकालने की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी 1 साल पहले झांसी की किसी कंपनी में नौकरी करने गई हुई थी। उसकी नौकरी लगवाने में 15000 देने पढ़े थे। करीब 6 माह तक बेटी ने झांसी में नौकरी की थी। इसके बाद उसे घर वापस बुला लिया था।

लेकिन कुछ माह बीत जाने के बाद 28 जुलाई को बेटी घर से लापता हो गई। बेटी को उसी कंपनी में काम करने वाले राहुल नाम के लड़के से फोन पर वार्तालाप होती थी। उसे संदेह है कि वही राहुल नाम का लड़का उसकी बेटी को भगा कर ले गया है। इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई थी। देहात थाना पुलिस ने दर्ज कर ली थी। लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लग सका है। इसी के चलते आज में कलेक्टर के पास मदद की गुहार लेकर पहुंची है।

इस मामले में देहात थाना प्रभारी जितेंद्र मावई का कहना है कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही नाबालिक किशोरी को खोज निकाल लिया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page